फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शौचालय टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से दो की मौत, एक की हालत गंभीर

Wed, 11 Aug 2021 05:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।

सार

तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ बाजार में हुआ हादसा। टैंक की सफाई के लिए सबसे पहले मजदूर गया था अंदर। उसकी आवाज न आने पर एक-एक कर दोनों भाई उतरे थे टंकी में।
विज्ञापन
घटना के बाद घर के बाहर जुटे लोग व मृतकों की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ बाजार में बुधवार दोपहर में एक व्यक्ति के घर में शौचालय टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से एक मजदूर और दो भाइयों की दम घुटने से हालत बिगड़ गई। उन्हें तमकुहीराज सीएचसी लाया गया, तब तक दो की मौत हो गई, तीसरे की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने पहले उसे जिला अस्पताल और फिर वहां से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, सलेमगढ़ बाजार निवासी दीपक जायसवाल पुत्र सिद्धेश्वरी बुधवार को दोपहर में अपने घर के भीतर शौचालय टैंक की ट्रैक्टर मशीन से पाइप लगाकर सफाई करा रहा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान पाइप में कचड़ा फंस गया। पाइप का अगला हिस्सा साफ करने के लिए 35 वर्षीय मजदूर प्रेम प्रसाद पुत्र तिलंगी निवासी सलेमगढ़ पुरानी बाजार टैंक में उतर गया। वह टैंक के भीतर ही फंसकर बेहोश हो गया। उसकी आवाज न आने पर दीपक का 25 वर्षीय भाई आलोक जायसवाल अंदर गया। वह भी बेहोश हो गया।

किसी अनहोनी की आशंका होने पर दीपक का 20 वर्षीय भाई अतुल जायसवाल भी शौचालय टैंक में उतरा। कहा जा रहा है कि एक-एक कर तीनों बेहोश हो गए। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आस-पास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आलोक और अतुल को बाहर निकाला और आनन फानन दोनों भाइयों को पहले एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टर ने अतुल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


आलोक की हालत गंभीर थी। शौचालय टैंक में फंसे मजदूर प्रेम प्रसाद को बाद में निकाला जा सका। उसकी भी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंचे तमकुहीराज पुलिस चौकी के प्रभारी धनंजय राय ने तीनों को तमकुहीराज सीएचसी भिजवाया। हालांकि डॉक्टर ने वहां भी अतुल जायसवाल और मजदूर प्रेम प्रकाश को मृत घोषित कर दिया, जबकि आलोक को पहले जिला अस्पताल और वहां से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। सलेमगढ़ बाजार में हुई इस घटना से हड़कंप मच गया।

तमकुहीराज के सीओ फूलचंद कन्नौजिया ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। अभी इस मामले में किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें