फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे पांच लोग, नहीं पता था रास्ते में मिलेगी मौत

Mon, 21 Sep 2020 04:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के महराजगंज-निचलौल मार्ग पर धनेवा-धनेई के पास रविवार की देर रात अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कार सवार सभी लोग निचलौल में आयोजित एक जन्मदिन समारोह में शामिल होकर महराजगंज आ रहे थे। कार अभी जैसे ही धनेवा-धनेई पेट्रोल पंप के पास पहुंची कि हादसा हो गया। जिससे कार सवार बरगदवा थाना क्षेत्र के डगरूपुर निवासी शंभू उर्फ मधई एवं एक अन्य की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को कोतवाली पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बता दें कि डगरूपुर निवासी शंभू अपने मित्रों के साथ निचलौल के घोड़हवा वार्ड निवासी बदरी के घर जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए थे। समारोह समाप्त होने के बाद शंभू, समेत तीन अन्य रिश्तेदार महराजगंज आ रहे थे। देर रात दुर्घटना होने के बाद चीख पुकार मच गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाला।

सदर कोतवाल अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें