उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में रविवार को क्षेत्र के इटौवा में बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई जबकि नौ लोग झुलस गए। झुलसे लोगों का सीएचसी मेंहदावल में उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, धर्मसिंहवा क्षेत्र के इटौवा गांव के कुछ लोग रविवार को बारिश के दौरान एक झोपड़ी में रखे तख्त पर बैठे थे। इस दौरान अचानक झोपड़ी पर बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से 19 वर्षीय गंगादीन पुत्र पल्टू, 24 वर्षीय बुद्धिराम पुत्र रामजीत, 18 वर्षीय राकेश उर्फ कोइल पुत्र रूदल, 12 वर्षीय चुन्नू पुत्र राकेश, 16 वर्षीय अनिल पुत्र राजेश, 14 वर्षीय गजई पुत्र त्रिलोकी, 18 वर्षीय चंद्रभान पुत्र लौटू, 15 वर्षीय रामभवन पुत्र लौटू, 20 वर्षीय लालचंद्र पुत्र शिवदास, 19 वर्षीय मगरू पुत्र रामसेवक और 20 वर्षीय सेवक पुत्र रामबचन झुलस गए।