उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में कोहरे के कारण सोमवार की रात में कई हादसे हुए। सड़क पर सफेद पट्टी न होने एवं सड़क पर ट्रक खड़े होने की वजह से हादसे हो रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस एवं परिवहन महकमा अपनी आंखें बंद किए हुए है। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसे में जहां दो लोगों की मौत हो गई वहीं कई लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के गोरखपुर रोड पर एआरटीओ कार्यालय के पास मंगलवार की सुबह कोहरे की वजह से सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से कार टकरा गई। जिसमें जंगल ठकुरही के पूर्व ग्राम प्रधान एवं कांग्रेस नेता बृजेश सिंह राजा गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने गंभीर हालात देख मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां से लखनऊ के लिए उन्हें डाक्टरों ने रेफर कर दिया। राजा सिंह गोरखपुर से अपने भाई को छोड़ कर देवरिया आ रहे थे। उनके साथ बगहा निवासी सूरज सिंह भी थे। कार बृजेश चला रहे थे।
पड़री बाजार प्रतिनिधि के अनुसार खुखुंदू थाना क्षेत्र के तुलसी बारा गांव निवासी रामचंद्र यादव का पुत्र भीम यादव (40) ट्राली पर गन्ना लेकर गन्ना तौल केंद्र जमुई आया था। रात को करीब दस बजे वह ट्राली को गन्ना तौल केंद्र पर ही छोड़कर ट्रैक्टर लेकर चांदपार चौराहे पर गया।