फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: देवरिया में अलग-अलग सड़क हादसे में दो की मौत, कई घायल

Tue, 22 Dec 2020 05:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
सड़क हादसा। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में कोहरे के कारण सोमवार की रात में कई हादसे हुए। सड़क पर सफेद पट्टी न होने एवं सड़क पर ट्रक खड़े होने की वजह से हादसे हो रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस एवं परिवहन महकमा अपनी आंखें बंद किए हुए है। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसे में जहां दो लोगों की मौत हो गई वहीं कई लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के गोरखपुर रोड पर एआरटीओ कार्यालय के पास मंगलवार की सुबह कोहरे की वजह से सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से कार टकरा गई। जिसमें जंगल ठकुरही के पूर्व ग्राम प्रधान एवं कांग्रेस नेता बृजेश सिंह राजा गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने गंभीर हालात देख मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां से लखनऊ के लिए उन्हें डाक्टरों ने रेफर कर दिया। राजा सिंह गोरखपुर से अपने भाई को छोड़ कर देवरिया आ रहे थे। उनके साथ बगहा निवासी सूरज सिंह भी थे। कार बृजेश चला रहे थे।
विज्ञापन

   
पड़री बाजार प्रतिनिधि के अनुसार खुखुंदू थाना क्षेत्र के तुलसी बारा गांव निवासी रामचंद्र यादव का पुत्र भीम यादव (40) ट्राली पर गन्ना लेकर गन्ना तौल केंद्र जमुई आया था। रात को करीब दस बजे वह ट्राली को गन्ना तौल केंद्र पर ही छोड़कर ट्रैक्टर लेकर चांदपार चौराहे पर गया।

 

Trending Videos
विज्ञापन

कोहरे ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

वहां से वापस लौटते समय भरथुआ-भटनी मार्ग पर मजुरी खुर्द गांव के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर रोड के किनारे पलट गया। ट्रैक्टर चालक की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। एसओ मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

देसही देवरिया प्रतिनिधि के अनुसार गौरीबाजार थानाक्षेत्र के चैनपुर गांव के चंद्रशेखर त्रिपाठी ( 25) पुत्र स्व. नर नारायण त्रिपाठी सोमवार को किसी काम से देवरिया गए थे। देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। रामपुर कारखाना के हरैया बसंतपुर चौराहा के निकट पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घर के लोग शव को लेकर घर चले आए। बिना पोस्टमार्टम कराए ही मंगलवार की सुबह अंतिम संस्कार कर दिया।

चंद्रशेखर त्रिपाठी तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। बड़े भाई की बहुत पहले ही मौत हो चुकी है। पिता राजस्व कर्मचारी थे। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। माता सुभावती देवी अपने बेटे को इस तरह खोकर बदहवास हैं। वहीं छोटा भाई कृष्णमोहन का रो-रोकर बुरा हाल है।

महुआडीह चौकी इंचार्ज महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप के पास रात को किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार चंद्रशेखर घायल हो गए थे। अस्पताल भेजवाया गया। जहां उनकी मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें