फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैमिषारण्य से वापस गोरखपुर जा रहे थे श्रद्धालु, सड़क हादसे में दो की मौत, कई घायल

Wed, 16 Sep 2020 06:11 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में फोरलेन पर मुंडेरवा थाने के परसा हज्जाम चौराहे के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खड़े ट्रेलर से जा टकराई। जिसमें सवार सभी 22 श्रद्धालुओं को चोटें आ गईं। उनमें दो की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दो अन्य की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन


पिकअप में सवार सभी लोग गोरखपुर से सीतापुर के नैमिषारण्य में सत्संग से वापस लौट रहे थे। मौके पर पहुंचे मुंडेरवा के इंस्पेक्टर सुशील शुक्ल, खजौला चौकी इंचार्ज अभिषेक सिंह टीम के साथ पहुंचे और सभी घायलों को तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजवाया। घायलों के परिजनों को सूचना दी गई।

पुलिस के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहले से खड़े अज्ञात ट्रेलर में पीछे से पिकअप जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार 22 लोग जय गुरुदेव संस्था से जुड़े श्रद्धालु थे जो नैमिषारण्य सीतापुर से बुधवार की सुबह तीन बजे गोरखपुर के लिए निकले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

घायलों में 62 वर्षीय त्रिपुरारी राय निवासी चौरी चौरा गहिरा थाना झगहा गोरखपुर, शान मती पत्नी पुरुषोत्तम ग्राम बघौरा थाना सहजनवां, अहीर यादव पुत्र स्वर्गीय बिहारी यादव निवासी चौरीचौरा (पिकअप चालक) शामिल हैं।

इसके अलावा हेमंती पत्नी पन्ने लाल ग्राम लक्ष्मणपुर थाना झंगहा, बृजेश पत्नी मुन्नी लाल ग्राम लक्ष्मणपुर, रीता देवी पत्नी कन्हैया लाल मौर्या ग्राम मोतीराम , छोटू पुत्र रामसहाय ग्राम आनंदपुर, कमलपति पत्नी रामजीवन, रामनारायण पुत्र सम्मत ग्राम हरपुर थाना झगहा, अमृता पत्नी मूरत ग्राम लक्ष्मणपुर थाना झगहा गोरखपुर, श्रीलाल पुत्र तीरथ ग्राम करिया थाना गुलरिया, बेचू गुप्ता पुत्र जगदेव ग्राम उत्तरा जोत थाना चिलुआताल, मोहित मौर्य पुत्र कन्हैयालाल मौर्या ग्राम मोतीराम अड्डा भी पिकअप में सवार थे।

गंभीर रूप से घायलों में त्रिपुरारी राय, चांदमती की इलाज के दौरान मौत हो गई है। शेष का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में रखवा दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें