फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज में बड़ा हादसा: ट्राली में पीछे से टकराई बाइक, दो लोगों की मौत, तीन घायल

Sat, 03 Jun 2023 02:44 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

अनंतपुर मोथई गांव के बाइक पर धर्मेंद्र प्रसाद (35), राममूरत सिंह (61) व प्रमोद मौर्य (26) और दूसरे बाइक पर सहरे आलम (25), विजय प्रकाश मौर्य (34) वापस घर आ रहे थे। महदेवा दूबे गांव के पास सड़क के किनारे खड़ी टैक्टर ट्राली में दोनों बाइक घुस गई।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले में फरेंदा थाना क्षेत्र के महदेवा दूबे गांव के सामने शुक्रवार देर रात सड़क के किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से बाइक टकरा गई, इससे पहली बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, पनियरा थाना क्षेत्र के अनंतपुर मोथई गांव के मेवालाल भारती के बेटे कन्हैयालाल भारती के विवाह समारोह में फरेंदा थाना क्षेत्र के बरगदवा रामसहाय में हुआ।

वहां से देर रात अनंतपुर मोथई गांव के बाइक पर धर्मेंद्र प्रसाद (35), राममूरत सिंह (61) व प्रमोद मौर्य (26) और दूसरे बाइक पर सहरे आलम (25), विजय प्रकाश मौर्य (34) वापस घर आ रहे थे। महदेवा दूबे गांव के पास सड़क के किनारे खड़ी टैक्टर ट्राली में दोनों बाइक घुस गई।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: प्रेमी के साथ मिलकर पति को दी ददर्नाक मौत, गले पर लोहे का पाइप रखकर दबाया, फिर सीने पर बैठ गई पत्नी

इस हादसे में धर्मेंद्र प्रसाद की घटनास्थल पर मौत हो गईं। वहीं राममूरत सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। प्रमोद मौर्य, विजय प्रकाश मौर्य, सदरे आलम गंभीर रूप से घायल हो गए। इन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


प्रमोद मौर्य को आईसीयू में भर्ती किया गया है। जबकि विजय प्रकाश मौर्य व सहरे आलम की स्थिति ठीक बताई जा रही है। मौत की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया और जिला अस्पताल पर दोनों शवों को देखकर परिजन रोने-बिलखने लगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें