घटना दो
पिपराइच इलाके के मुड़िला फरेन नाला के पास बुधवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ओमप्रकाश तिवारी के 30 वर्षीय बेटे जीवन तिवारी की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, बुधवार की रात करीब 9 बजे अपने ससुराल महुअवांखुर्द से अपने मित्र बलराम के साथ वापस घर लौट रहे थे। विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन के भिड़त होने से बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। जिसमें से एक की मौत हो गई। एक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना तीन
कैम्पियरगंज में सोनौली हाइवे के रामचौरा चौराहे पर कम्बाइन मशीन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह युवक अपनी बुआ को लेकर जा रहा था। दुर्घटना में बुआ गम्भीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने कम्बाइन मशीन चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया। युवक महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के भागवतनगर गांव निवासी हंसराज का पुत्र 32 वर्षीय रविन्द्र कुमार था। बृहस्पतिवार को अपनी बुआ 45 वर्षीय तारामती देवी को बाइक से उनके घर कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के चिकनी नेतवर पहुंचाने जा रहा था।
दिन में एक बजे सोनौली हाइवे के रामचौरा चौराहे पर कंबाइन मशीन की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 45 वर्षीया तारामती पत्नी शिवप्रसाद घायल हो गई। कम्बाइन चालक भागने लगा। आसपास के ग्रामीणों ने दौड़ाकर कम्बाइन चालक को पकड़ लिया। घटना की सूचना पर मौके से पहुंची पुलिस मृतक का शव उठाकर सीएचसी भेजकर पंचायतनामा की कार्रवाई कर रही है। घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को थाने ले गई।