फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मुख्य आरोपी समेत दो ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पिपराइच के बेला कांटा चौराहे पर नौ वर्षीय बालक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस को बड़ा झटका लगा है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें और एसओजी लगी रही, लेकिन मुख्य आरोपी सिकंदर साहनी और विजय ने पुलिस को चकमा देते हुए कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन

सिकंदर ने मंगलवार शाम जबकि विजय ने बुधवार को कोर्ट पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों को न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अब पुलिस मुख्य आरोपी सिकंदर को रिमांड पर लेकर हत्या की वजह, वारदात में शामिल लोगों और अन्य साक्ष्यों के बारे में पूछताछ की तैयारी कर रही है।
बालक की हत्या के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चार टीमें गठित की थीं। इसमें एसओजी और सर्विलांस टीम को भी लगाया गया था। पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश देने, रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ करने का दावा कर रही थी। इसके बावजूद सिकंदर और विजय हाथ नहीं लगे। दोनों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन

हत्याकांड में शामिल दो अन्य आरोपियों रोशन और विकास को पिपराइच पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बालक की हत्या के बाद उसके मौसा की तहरीर पर तीन अगस्त को पिपराइच थाने में नौ नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस अब तक मनोज गुप्ता, संदीप और रत्नेश्वर समेत सात नामजद आरोपियों को जेल भेज चुकी है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि मामले में नामजद आरोपी हरी और राहुल अभी भागे हुए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस और सर्विलांस टीम लगातार दबिश दे रही हैि
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें