फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चेहल्लुम पर निकाले जुलूस, अमन-भाईचारे का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के 72 शहीदों की याद में चेहल्लुम के अवसर पर बुधवार को शहर के असगरगंज, बसंतपुर, पीपरपुर समेत विभिन्न इमामबाड़ों से पारंपरिक जुलूस अकीदत और एहतराम के साथ निकाले गए। ‘या हुसैन’ और ‘अल्लाहु अकबर’ की सदाओं के बीच निकले जुलूसों ने अमन, इंसानियत और भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन

जुलूसों में अलम, ताजिया, रौशन चौकी, घोड़े और लाठी-खेल के प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहे। घासी कटरा स्थित कर्बला के निकट इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी की ओर से जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद के नेतृत्व में विभिन्न जुलूसों का स्वागत किया गया। इस दौरान अलग-अलग इमामबाड़ों के मुतवल्लियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मुतवल्ली धार्मिक परंपराओं और विरासत के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
चेहल्लुम पर विभिन्न इमामबाड़ों में फातिहा, मजलिस और दुआ का आयोजन भी हुआ। अकीदतमंदों ने मुल्क में अमन-चैन, आपसी सौहार्द्र, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआएं मांगीं। आयोजन के दौरान अनुशासन और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कमेटी के महासचिव हाजी सोहराब खान, शकील शाही, आफताब अहमद, डॉ. जावेद, अशफाक हुसैन मेकरानी, कबीर अली सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें