फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में हादसा: सड़क हादसों में बच्ची समेत दो की मौत, मचा हड़कंप

Tue, 26 Dec 2023 05:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सरैया ईंट भट्टे पर कार्य करने वाला मजदूर राजू बरवार के पास दुर्घटना में घायल हो गया। जानने वाले ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के दो अलग-अलग सड़क हादसों में बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना के सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा। पिपराइच में बच्ची की मौत के बाद चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। ट्रक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


पिपराइच प्रतिनिधि के मुताबिक, पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक से चार साल की बच्ची की सड़क हादसे में मौत हो गई। सरैया की तरफ से पिपराइच के लिए एक ट्रक आ रहा था।

रतनपुर गांव के मुख्य सड़क पर गांव के निवासी सुजीत कुमार की चार वर्षीय बेटी खेलने के दौरान धान कुटाई कर रहे मशीन को देख रही थी । इस बीच अनियंत्रित ट्रक ने उसे रौंद दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों नें ट्रक चालक को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा और चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पिपरौली प्रतिनिधि के मुताबिक, सरैया ईंट भट्टे पर कार्य करने वाला मजदूर राजू बरवार के पास दुर्घटना में घायल हो गया। जानने वाले ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई।

गीडा पुलिस द्वारा बताया गया कि इसकी सूचना हमें नहीं है। परिजनों ने इसकी सूचना नहीं दी थी। हादसे के बाद मजदूर को परिजनों ने जिला अस्पताल को ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें