फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: क्षेत्र के बंटवारे के लिए किन्नरों के दो गुट आमने-सामने, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हलगंज। यजमानी और बधाई वसूली के क्षेत्र को लेकर किन्नर समाज के दो गुटों के बीच चल रहा विवाद बुधवार को बड़हलगंज कोतवाली पहुंच गया। दोनों पक्षों के करीब 400 किन्नर गाड़ियों के काफिले के साथ कोतवाली पहुंचे। आमने-सामने आने के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी और हंगामा होने लगा। स्थिति बिगड़ने की आशंका पर पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया।
विज्ञापन

सुबह करीब 10 बजे से ही दोनों पक्षों के लोगों का कोतवाली पहुंचना शुरू हो गया था। संख्या बढ़ने के साथ परिसर में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने अतिरिक्त बल की मदद से दोनों पक्षों को अलग-अलग किया और मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों गुटों के प्रतिनिधियों को कोतवाल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने अपने कक्ष में बुलाकर बातचीत की। बड़हलगंज पक्ष से लल्लन और बिजली किन्नर जबकि देवरिया पक्ष से सरोज और कोमल किन्नर को वार्ता में शामिल किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद क्षेत्र को लेकर अस्थायी सहमति बनाई। बताया गया कि समझौते के तहत देवरिया क्षेत्र के किन्नरों को बड़हलगंज सीमा में डेरवा तक यजमानों से बधाई लेने की अनुमति दी गई है। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शांत हुआ और वे लौट गए।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यजमानी के क्षेत्र को लेकर दोनों गुटों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। कोतवाल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच क्षेत्र को लेकर विवाद था। फिलहाल देवरिया पक्ष को डेरवा तक की सीमा दी गई है। सरोज के गुरु तय होने के बाद क्षेत्र का नए सिरे से निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें