फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुर्गे के लेग पीस को लेकर हुआ बवाल, शादी में जमकर चली कुर्सियां

Fri, 11 Dec 2020 03:29 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, उजारनाथ (कुशीनगर)।
विज्ञापन
भोजन के दौरान बरातियों व घरातियों में हुआ विवाद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पटहेरवा थाना क्षेत्र के जवार गांव में बुधवार की रात आई बरात में भोजन के दौरान मुर्गे के लेग पीस को लेकर बरातियों व घरातियों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को शांति भंग करने के आरोप में जेल भेज दिया। गांव के प्रबुद्ध लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराते हुए विवाह की रस्म पूरी कराई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जवार गांव में एक व्यक्ति के घर तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र गांव सेमरा हरदोपट्टी से बरात आई थी। द्वार पूजा और नाश्ता तक तो सब कुछ ठीक चला। वहीं भोजन मेंं चिकन बना था। जैसे ही भोजन शुरू हुआ तो कई बराती खाने में कमी निकालने लगे।
विज्ञापन

खाना परोसने के दौरान एक बराती ने मुर्गे के लेग पीस की मांग की। खाना परोसने वाले ने बताया कि लेग पीस अब खत्म हो गए हैं। यह बात उस बराती को नागवार गुजरी और खाना छोड़कर उठ गया। उसके साथ में भोजन कर रहे अन्य बराती भी खाना छोड़कर उठ गए। इस पर घराती पक्ष ने आपत्ति जताई तो कहासुनी होने लगी।

बात बढ़ी और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते जमकर कुर्सियां चलने लगीं। इस दौरान बीच बचाव में एक महिला समेत कई लोग घायल हो गए। बरात में मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद चार लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उधर गांव के लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को समझा बुझाकर विवाह की रस्म पूरी कराई। मुर्गे के लेग पीस को लेकर हुआ मारपीट का यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें