फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: एक ही पिस्टल और रायफल से शूटिंग में दमक रहीं परिवार की दो पीढ़ियां

Mon, 30 Jan 2023 10:38 AM IST
vivek shukla विवेक सिंह, गोरखपुर।

सार

डॉ. सुधाकर चौहान की पत्नी डॉ. अनीता सिंह ने निशानेबाजी के अपने शौक को आगे बढ़ाया। उन्होंने शूटिंग का अभ्यास शुरू किया। जब जीतने का आत्मविश्वास पैदा हुआ तो प्रतियोगिताओं में भाग लेने लगीं। फिलहाल वह राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।
निशानेबाजी में एक ही परिवार की दो पीढ़ियां शहर का नाम रोशन कर रही हैं। माता-पिता की पिस्टल और रायफल से उनके तीन बच्चे निशानेबाजी में पदक हासिल कर रहे हैं। माता-पिता शौकिया शूटिंग रेंज में उतरे, तो उनके तीनों बच्चों ने इसे कॅरियर के रूप में अपनाया है। गोरखपुर में अच्छी शूटिंग रेंज नहीं होने की वजह से तीनों बच्चे वाराणसी में अभ्यास करते हैं।

हुमायूंपुर के रहने वाले डॉ. सुधाकर चौहान और उनकी पत्नी डॉ. अनीता सिंह नैंचुरोपैथी के चिकित्सक हैं। अपने आवास पर आरोग्यम नाम से मस्कुलर डिस्ट्रोफी केंद्र संचालित करते हैं। डॉ. सुधाकर चौहान बताते हैं कि उन्हें निशानेबाजी का बचपन से शौक रहा है। इसी वजह से वे वर्ष-2005 में यूपी स्टेट रायफल एसोसिएशन के सदस्य बने और किराए पर पिस्टल लेकर निशानेबाजी का अभ्यास करने लगे। निशाना ठीक-ठाक लगने लगा तो गोरखपुर महोत्सव में आयोजित जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किए और पुरस्कार जीता।

इसके बाद डॉ. सुधाकर चौहान की पत्नी डॉ. अनीता सिंह ने निशानेबाजी के अपने शौक को आगे बढ़ाया। उन्होंने शूटिंग का अभ्यास शुरू किया। जब जीतने का आत्मविश्वास पैदा हुआ तो प्रतियोगिताओं में भाग लेने लगीं। फिलहाल वह राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज हैं।

माता-पिता की निशानेबाजी के शौक का असर उनके तीनों बच्चों बेटे कुंवर युवराज, बड़ी बेटी युक्तिशा सिंह और छोटी बेटी विदिशा सिंह पर भी पड़ा। बच्चों के शौक को माता-पिता से उत्साहवर्धन मिला तो तीनों राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीत कर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। चूंकि उनके माता-पिता की रायफल और पिस्टल मौजूद थी इस वजह से उन्हें इसके लिए अतिरिक्त मशक्कत भी नहीं करनी पड़ी।

.22 बोर की रायफल और पिस्टल से लगाते हैं निशाना
डॉ. सुधाकर चौहान और सबसे छोटी बेटी विदिशा .22 बोर की पिस्टल से निशाना लगाते हैं। जबकि .22 बोर की रायफल से डॉ. अनीता सिंह, कुंवर युवराज सिंह और युक्तिशा सिंह निशाना लगाते हैं। कुंवर युवराज इस समय बनारस में रहकर स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं।

युक्तिशा और विदिशा गोरखपुर के राममूर्ति मेमोरियल इंटर कॉलेज में बारहवीं और हाईस्कूल की छात्रा हैं। गोरखपुर में अच्छा शूटिंग रेंज नहीं होने की वजह से डॉ अनीता सिंह और उनके तीनों बच्चे वाराणसी के कंटोनमेंट शूटिंग रेंज में अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
डॉ. अनीता सिंह - फोटो : अमर उजाला।
डॉ. अनीता सिंह की उपलब्धियां
  • नेशनल मास्टर्स गेम्स, देहरादून में राइफल शूटिंग में तीन स्वर्ण पदक
  • 43वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप नोएडा में एक स्वर्ण के साथ इंस्पायरिंग शूटर उपाधि।
  • 45वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप नई दिल्ली में व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक।
  • यूपी मास्टर्स गेम्स, वाराणसी में राइफल शूटिंग में एक स्वर्ण व तैराकी में तीन सिल्वर मेडल।
विज्ञापन

3 of 5
कुंवर युवराज सिंह - फोटो : अमर उजाला।
कुंवर युवराज सिंह की उपलब्धियां
  • 64वीं नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता भोपाल में उत्तर प्रदेश की टीम में रहकर 5वां और 11वां स्थान।
  • 45वीं यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता नई दिल्ली में दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक
  • 43वीं यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता नोएडा में दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक के साथ जूनियर वर्ग में रिकॉर्ड।
  • 42वीं यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता मेरठ में पहली बार प्रतिभाग कर 2 ब्रॉन्ज मेडल।

4 of 5
युक्तिशा सिंह - फोटो : अमर उजाला।
युक्तिशा सिंह की उपलब्धियां
  • 65वीं नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता त्रिवेंद्रम में 8वां, 10वां और 13वां स्थान।
  • 41वीं नॉर्थ जोन शूटिंग प्रतियोगिता नई दिल्ली में 50 मीटर रायफल स्पर्धा में 9वां, 12वां, 13वां और 14वां स्थान
  • 45वीं यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता नई दिल्ली में दो सिल्वर मेडल
  • 43वीं यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता नोएडा में एक स्वर्ण पदक।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विदिशा सिंह - फोटो : अमर उजाला।
विदिशा सिंह की उपलब्धियां
  • 45वीं यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता नई दिल्ली में 17वां स्थान।
  • 45वीं यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता नई दिल्ली में 10 एयर पिस्टल में सब-यूथ वर्ग में 71वां स्थान।
  • प्रथम सतीश चंद्र निर्मल मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप वाराणसी में रजत पदक।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें