पीपीगंज स्थित आशीष गैस एजेंसी को सीज करते अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खाड़ी देशों में युद्ध के कारण जिले में गैस सिलिंडर की आपूर्ति प्रभावित हो गई है। इसको लेकर सिलिंडर की कालाबाजारी शुरू हो गई है। बुधवार को कालाबाजारी पर दो गैस एजेंसी सील किया गया। यह गैस एजेंसियां ब्लैक में सिलिंडर बेच रही थी। इनके यहां आपूर्ति विभाग ने छापा मार कर स्टॉक में अंतर पाए जाने पर सील कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात पीपीगंज में स्थित आशीष गैस एजेंसी की एक गाड़ी से नौसड़ में घरेलू गैस की कालाबाजारी करते हुए महंगे दाम में सिलिंडर ब्लैक 1500 रुपये में बेच रहा था। सूचना पर आपूर्ति विभाग की ओर से जांच की गई जहां सिलिंडर की गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया।