दो दोस्तों के डूबने की खबर पाकर गांव वालों के साथ ही स्थानीय लोग भी आ गए थे। शुरुआत में आए कुछ तैरने की जानकारी रखने वाले ग्रामीण ताल में कूदे भी थे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली तो बाद में पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। चार घंटे की तलाश के बाद दो शव बाहर निकाले जा सके।
इसे भी पढ़ें: चिलुआताल में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, दो की मौत
मेरे सामने ही डूब गए... मैं कुछ नहीं कर पाया
सााहिल और रेहान के साथ नहाने गया आमिर बदहवास है। उसकी जुबां से एक ही बात निकल रही है- मेरे सामने ही दोनों डूब गए, मैं कुछ नहीं कर पाया। दरअसल, आमिर ही सबसे पहले डूबा था, जिसे बचाने के लिए दोनों दोस्त गए थे और दोनों की मौत हो गई।
आमिर पछता रहा है और दहाड़े मारकर रो रहा है। इसी वजह से उसे घटनास्थल से हटाकर पुलिस ने अस्पताल भेज दिया था। हालांकि, अस्पताल से दोपहर में एक बार फिर आमिर चिलुआताल पर पहुंच गया था। तब भी तलाश जारी देखकर वह रोने लगा। पूछा कि दोनों कहां हैं, अभी भी पानी में है, बचा लीजिए।