फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रेमिका को गिफ्ट देने के लिए दो दोस्त करते थे लूट, सीसीटीवी ने भिजवाया जेल

Mon, 19 Dec 2022 11:42 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

सौरभ को अपनी प्रेमिका को उपहार देना था। उसने अपने दो दोस्तों को तैयार किया। 11 दिसंबर को तीनों एक ही बाइक से निकले और पार्क रोड से एक मोबाइल फोन लूट लिए। दूसरा मोबाइल फोन असुरन और तीसरा खरैया पोखरा के बास से लूटे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमिका को उपहार देने के लिए एक युवक ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर मोबाइल फोन लूट की तीन घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन मोबाइल फोन बरामद कर लिया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान शाहपुर के रामजानकी नगर निवासी सौरभ सिंह व यहीं किराये पर रहने वाले सिद्धार्थनगर के अभिलाष यादव के रूप में हुई। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पुलिस कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में बदमाशों के बारे में जानकारी दी। एसपी सिटी ने बताया कि सौरभ व अभिलाष ने अपने दोस्त अंबर तिवारी के साथ वारदात को अंजाम दिया था।

सौरभ को अपनी प्रेमिका को उपहार देना था। उसने अपने दो दोस्तों को तैयार किया। 11 दिसंबर को तीनों एक ही बाइक से निकले और पार्क रोड से एक मोबाइल फोन लूट लिए। दूसरा मोबाइल फोन असुरन और तीसरा खरैया पोखरा के बास से लूटे थे। एसपी ने बताया कि आरोपियों ने बचने के लिए अपने एक नंबर पर टेप लगा दिया था, लेकिन सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस को अन्य नंबर मिल गए थे।
विज्ञापन


पल्सर बाइक और नंबर के आधार पर जांच की गई तो उस सीरीज में 15 नंबर मिले। साइलेंसर के निशान से एक बाइक की शिनाख्त कर पुलिस बदमाशों तक पहुंच गई।  एसपी ने बताया कि अन्य दो मोबाइल फोन किसके हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें