फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में गई थी जान: दोनों दोस्तों की एक साथ निकली अंतिम यात्रा, लोगों की आंखें हुईं नम

Sat, 08 Jul 2023 01:56 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी सलेमपुर।

सार

कोतवाल गोपाल पांडेय ने कहा कि पिकअप की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों का शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क हादसे में एक साथ दो जिगरी दोस्तों की मौत के बाद शुक्रवार को दोनों की अंतिम यात्रा एक साथ निकली तो लोगों की आंखें नम हो गईं। दोनों का एक ही घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उधर, घटना के बाद से दोनों परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन


नगर पंचायत मझौलीराज के वार्ड नंबर आठ मिश्र टोला निवासी अभिषेक मिश्रा (20) अपने साथी कार्तिक मिश्रा उर्फ बिट्टू (20) व अविनाश गुप्ता (22) के साथ बृहस्पतिवार की देर शाम घर से किला चौराहा घूमने के लिए बाइक से निकले।

इसे भी पढ़ें: ट्रेन की बोगी ही नहीं विश्रामालय और प्लेटफार्म भी हाउसफुल, इधर-उधर सोकर यात्री गुजार रहे रात
विज्ञापन


वह मझौलीराज- मैरवा मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे, कि तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने बाइक में ठोकर मार दी, जिससे बाइक सवार तीनों युवक हवा में उछलते हुए सड़क पर गिर पड़े। बाइक पर बीच में बैठे कार्तिक मिश्रा उर्फ बिट्टू पुत्र अशोक मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक अभिषेक मिश्रा पुत्र विनोद मिश्रा की देर रात मेडिकल कॉलेज गोरखपुर जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं आशीष गुप्ता का इलाज मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है। कोतवाल गोपाल पांडेय ने कहा कि पिकअप की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों का शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पिकअप की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें