फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज में दो मिले कोरोना पॉजिटिव, दो की रिपोर्ट आई निगेटिव

Fri, 10 Jul 2020 04:59 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

महराजगंज जिले में कोरोना पॉजिटिव को स्वस्थ होने की रफ्तार ठीक है। कोविड केयर हॉस्पिटल पुरैना में पॉजिटिव मरिजो की देखभाल बेहतर ढंग से की जा रही है। एक व्यक्ति गुरुवार की रात एवं एक व्यक्ति शुक्रवार की सुबह कोरोना से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ। जबकि शुक्रवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक 12 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए भेजे गए कोरोना नमूनों की जांच रिपोर्ट 10 जुलाई को मिली। जिसमें 12 नमूना पॉजिटिव मिला है।

इनमें से एक मरीज पुलिस लाइन, एक पिपरा बाबु, दो सोनवल मिठौरा, एक सोनौरा, एक परसिया खुर्द, एक कैंपियरगंज, एक बुआदी  कला, एक जहदा, एक शाहाबाद, एक महराजगंज तथा एक मरीज सोहट का निवासी है। इस सभी को कोविड केयर हॉस्पिटल पुरैना भेजा गया है।
विज्ञापन


वही 2 कोरोना मरीज  स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज हुए हैं, जो लक्ष्मीपुर के निवासी हैं। इस प्रकार अब जनपद में कोरोना के कुल मामले 254 हो गए हैं। कोरोना सक्रिय मामले 91 हैं। जबकि स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 160 हो गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें