फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो सदानंद शाही विद्या परिषद सदस्य नहीं रहेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रो सदानंद शाही विद्या परिषद सदस्य नहीं रहेंगे गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कृष्ण सिंह के आदेश पर विद्यापरिषद के सदस्य के रूप में नामित किए गए बीएचयू हिंदी विभाग जे आचार्य प्रो. सदानंद शाही की नियुक्ति अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दी गई है। यह जानकारी देते हुए कुलसचिव डॉ ओमप्रकाश ने बताया कि विद्यापरिषद में रिक्त हुए पद पर अतिशीघ्र नई नियुक्ति की जाएगी। इस आदेश के बाद गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार को पूरे दिन चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। प्रो सदानंद शाही की नियुक्ति लॉक डाउन में ही हुआ था। अचानक उनकी उन्हें विद्या परिषद के सदस्य से हटाए जाने की वजह सामने नहीं आ सकी है। इस संबंध में कुलसचिव से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें