फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कौड़ीराम के लिए दो इलेक्ट्रिक बसों का हुआ संचालन, यात्रियों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कौड़ीराम। कौड़ीराम से गोरखपुर के लिए चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों का संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया है। दो बसें गोरखपुर से कौड़ीराम के बीच चलीं। इसके चलने से यात्रियों को राहत मिली है। ई-बस के अधिकारी के मुताबिक, बुधवार से चार बसें और बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन

बता दें कि, बीते रविवार को कौड़ीराम से इलेक्ट्रिक बस सेवा बंद हो गई थी। इसके चलते बस के इंतजार में यात्री दिनभर परेशान रहे। बस स्टैंड पर भी सन्नाटा रहा। अमर उजाला ने सोमवार को ‘इलेक्ट्रिक बसों का नहीं हुआ संचालन, यात्री परेशान’ शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद सोमवार से कौड़ीराम के लिए दो इलेक्ट्रिक बस, एक बांसगांव और दूसरा गजपुर के लिए संचालन शुरू हुआ। इससे यात्रियों ने राहत की सांस ली है।

ई-बस के सीनियर स्टेशन इंचार्ज किशन जायसवाल ने बताया कि बुधवार से कौड़ीराम रूट पर चार बसें और बढ़ाई जाएंगी। आगे भी जैसे ही नई बसें आएंगी तो बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें