फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मौसम का असर... बुखार और जुकाम के साथ सूखी खांसी के बढ़े मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मौसम में बदलाव के बाद जिला अस्पताल और एम्स की ओपीडी में बुखार, जुकाम और सूखी खांसी से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। डॉक्टर ऐसे रोगियों चिकित्सकीय सलाह तो दे ही रहें हैं और आवश्यकता पड़ने पर उनकी जांच भी करा रहे हैं।
विज्ञापन

सुबह-शाम पड़ने वाली ठंड का असर लोगों की सेहत पर असर डाल रहा है। जिला अस्पताल एवं एम्स की ओपीडी में सर्दी, जुकाम, बुखार और सूखी खांसी से पीड़ित 200 से 250 मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं। इन मरीजों में सबसे अधिक बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 510 मरीज पहुंचे जिसमें सबसे अधिक मरीजों ने मेडिसिन विभाग में अपना इलाज कराया। इनमें सबसे अधिक संख्या सर्दी, बुखार, जुकाम एवं खांसी से पीड़ित मरीजों की रही।
फिजीशियन डॉ. बीके सुमन ने बताया कि इन दिनों ओपीडी में खांसी से पीड़ित मरीज अधिक आ रहे। उनमें कई दिन से खांसी आने और कफ जम जाने की शिकायत आ रही है। ऐसे रोगियों की जांच कराई जा रही है। मंगलवार को एम्स के बाल रोग विभाग में भी 108 मरीज दिखाने के लिए पहुंचे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रेयश ने बताया कि इस समय सर्दी-जुकाम से जकड़े बच्चों में खांसी और नाक बहने की शिकायत अधिक आ रही है। इसके साथ ही बुखार, सिरदर्द और गले में खराश जैसी दिक्कतें भी कई बच्चों में मिल रही हैं। ओपीडी में आने वाले मरीजों को दवा दी जा रही है और जरूरत पड़ने पर उनकी जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन

-
खांसी आने पर यह यह करें उपाय
- सोते समय सिर के नीचे अतिरिक्त तकिया रखें ताकि खांसी कम हो।
- खूब पानी, हर्बल चाय, गर्म सूप पिएं, इससे गला नम रहेगा।
- नमक मिले गर्म पानी से गरारे करने से गले को आराम मिलता है।
- शरीर को ठीक होने के लिए पर्याप्त आराम दें और भारी शारीरिक गतिविधियों से बचें।
- एक साल से अधिक उम्र के लोगों में खांसी कम करने में शहद प्रभावी है, इसे गर्म पानी में पिएं।

कोट
ठंडक में खांसी, बुखार समेत बदन दर्द जैसी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इससे बचाव को लेकर सतर्कता बहुत ही जरूरी है। लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या को कम करने के लिए लोगों को प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

- डॉ. अजय मिश्रा, मेडिसिन विभाग अध्यक्ष, एम्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें