फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: दुर्घटना में घायल चौकीदार व एक अन्य की हुई मौत, अस्पताल में चल रहा था इलाज

Tue, 17 Nov 2020 02:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के लुंबनी दुद्धी मार्ग पर झिनकूलाल त्रिवेनी राम चैधरी इंटर कॉलेज के गेट के सामने सोमवार की रात डिवाइडर से टकरा कर बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन


मिली जानाकरी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के रमवापुर पाठक निवासी कृष्ण भवन जो नगर थाने पर चौकीदार थे। बाइक संख्या यूपी 51 पी 7392 से अपने गांव के गूंजे प्रसाद के साथ सोमवार की रात कलवारी की तरफ से अपने घर जा रहे थे।

अभी वे उक्त स्थान पर पंहुचे ही थे कि वहीं से शुरू हुए डिवाइडर से टकराकर गिर गए, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस तथा एंबुलेंस को सूचना दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पहुंची एंबुलेंस से दोनों को इलाज के लिए गए, बताते हैं कृष्ण भवन की मौत रास्ते में ही हो गई जबकि गूंजे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें