कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : PTI
बस्ती जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से एक के बाद को अपनी चपेट में ले रहा है। शनिवार को बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर से आई रिपोर्ट में एक डॉक्टर सहित 30 नए पॉजिटिव केस मिले हैं।
अब जिले में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 3433 हो गई है। शनिवार को ओपेक चिकित्सालय कैली में भर्ती एक संक्रमित की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या अब 70 हो गई है।
हालांकि 33 पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। इस प्रकार अब तक जिले में कुल 3015 निगेटिव हो चुके हैं। इस प्रकार जिले में अब कुल एक्टिव केस 358 रह गए हैं। इसकी पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।