फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में बीआरडी के दो डॉक्टर समेत मिले 244 कोरोना पॉजिटिव, चार संक्रमितों की हुई मौत

Wed, 09 Sep 2020 11:39 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को 244 नए संक्रमित मिले हैं। चार मरीजों की मौत भी हुई है। संक्रमितों में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टरों समेत कमिश्नर कार्यालय के कर्मी, पीएनबी मंडलीय कार्यालय के कर्मी, एडी बेसिक कार्यालय के कई कर्मी शामिल हैं। इसके बाद से जिले में संक्रमितों की 11555 पहुंच गई है। इनमें 8395 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि मौत का आंकड़ा 148 पहुंच गया है। 3012 एक्टिव केस हैं।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बीआरडी मेडिकल कॉलेज में संक्रमण के मामले रूक नहीं रहे हैं। एक बार फिर से बीआरडी के दो और डॉक्टर संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक साथ गीडा स्थित गैलेंट फैक्ट्री के 21 कर्मियों के बाद चार और कर्मी मंगलवार पॉजिटिव पाए गए हैं। कमिश्नर कार्यालय में एक बार फिर से चार कर्मी संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा रेलवे और बीआरडी के भी कर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। पहली बार एडी बेसिक में संक्रमण पहुंचा है।

कोतवाली थाना क्षेत्र में मिले सर्वाधिक 34 मरीज

यहां पर कार्यालय के तीन कर्मी संक्रमित मिले हैं। तुर्कमानपुर स्थित पीएनबी के मंडलीय कार्यालय के एक साथ छह कर्मी कोरोना की चपेट में आए हैं। सीएमओ कार्यालय और एम्स के दो कर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं। शहर और गांव में कई परिवार भी कोरोना की चपेट में आए हैं।

इनमें मोहद्दीपुर में एक ही परिवार के पांच लोग, पोखरवा रायपुर में एक ही परिवार के तीन लोग, रायपुर में एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमित के परिजनों की जांच कराई जाएगी। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जाएगी।

शहर की बात करें तो 134 नए मरीज मिले हैं। इनमें सर्वाधिक मरीज कोतवाली थाना क्षेत्र में 34 शामिल हैं। इनके अलावा शाहपुर में 29, गोरखनाथ 17, रामगढ़ताल 17, तिवापुरी दो, गुलहरिया छह, चिलुआताल तीन, राजघाट में छह मरीज मिले हैं। 20 मरीज शहर के अन्य थाना क्षेत्रों के हैं।

वहीं, ग्रामीण क्षेत्र की बात करें तो 110 नए मरीज मिले हैं। इनमें बांसगांव, बड़हलगंज, भटहट, ब्रह्मपुर, पिपरौली में दो-दो, बेलघाट, पिपराइच में एक-एक, कैंपियरगंज  नौ, चरगांवा 24, कौड़ीराम पांच, खोराबार 11, पाली तीन, सहजनवां 11 और सरदारनगर में सात मरीज मिले हैं। अन्य क्षेत्रों में 28 नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

बीआरडी में हुई चार संक्रमितों की मौत

संक्रमितों के मौत के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिले में चार संक्रमितों की मौत पिछले 24 घंटे में बीआरडी में हुई है। सहजनवां के 22 साल के एक युवक की मौत बीआरडी में इलाज के दौरान हुई है। झगहां थाना क्षेत्र के 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत भी इलाज के दौरान बीआरडी में हुई है।

राजघाट थाना क्षेत्र के रहमत नगर के रहने वाले 79 वर्षीय बुजुर्ग की मौत सोमवार की देर रात हुई है। इनके अलावा कुशीनगर के फाजिल नगर की रहने वाली 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत भी इलाज के दौरान हुई है। कॉलेज प्रशासन ने शव को कोविड प्रोटोकॉल के तहत परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इनमें कुशीनगर और गोरखपुर के एक-एक व्यक्ति की मौत को आंकड़ों में जोड़ा नहीं गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें