स्टेशन प्रबंधक एमके सिंह ने बताया कि सभी ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बुधवार को तय कर लिया जाएगा। प्रस्तावित चार्ट बना लिया गया है। प्लेटफॉर्म एक से दो ट्रेनें चलाई जाएंगी।
थर्मल स्क्रीनिंग भी होगी
प्लेटफॉर्म पर जाने के पहले प्रवेश द्वार पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाएगी। सभी ट्रेनें समय से करीब दो घंटे पहले ही प्लेटफॉर्म पर खड़ा कर दी जाएंगी। वाशिंग पिट से कोच को सैनिटाइज करके लाया जाएगा।