फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः होली समारोह में देसी शराब पीने से दो की मौत, गांव में पसरा मातम

Wed, 11 Mar 2020 10:02 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
विज्ञापन
मातम मनाते मृतकों के परिजन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

रुद्रपुर क्षेत्र के रनिहवा गांव में प्रधान के घर आयोजित होली मिलन समारोह में नशे में धुत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों की मौत के पीछे अधिक शराब पीना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना सोमवार के रात की है।

विज्ञापन


रनिहवा गांव के प्रधान रामानंद यादव के घर सोमवार की रात होली की पूर्व संध्या पर पार्टी रखी गई थी। गांव के लोग भोज में शामिल हुए। इस दौरान गांव के रामदेव हरिजन और रामसिंह चौहान भी शामिल हुए। बताया जा रहा है कि दोनों पहले से नशे में ही समारोह में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देसी शराब भी पी। भोजन करने के बाद दोनों घर को चले गए। 

घर पहुंचने पर रामदेव की मौत हो गई। हालत बिगड़ती देख रामसिंह चौहान को परिजन जिला अस्पताल ले गए। हालत नाजुक देख जिला के चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज जाते समय रास्ते में ही राम सिंह चौहान की भी मौत हो गई। मंगलवार की सुबह एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय और सीओ दिनेश सिंह यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया। 
विज्ञापन


पीड़ित के परिजनों ने बताया कि दोनों प्रधान के यहां पार्टी में शामिल होने गए थे। वहां से लौटने पर हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। आरोपी प्रधान घटना के बाद फरार बताया जा रहा है। दो लोगों की मौत से गांव में होली का त्योहार मातम में पसर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें