होली के दिन मौसम साफ रहेगा। आकाश पूरी तरह से साफ रहेगा और चटख धूप निकलेगी। ऐसे में होली का बेहतर से आनंद उठाया जा सकता है। हालांकि इसके बाद मौसम में बदलाव की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार से बादल छाने की संभावना है। साथ ही अगले कुछ दिन तक बादल छाए रहेंगे। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि मंगलवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे। इसके दो दिन बाद तक आकाश में बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
वहीं गोरखपुर में शनिवार सुबह आई आंधी और बारिश की वजह से लोग दहशत में रहे। करीब 46 किलोमीटर की रफ्तार से चली आंधी की वजह से काफी संख्या में बिजली के खंभे गिर गए थे। पेड़ उखड़ने और उनकी टहनियां टूटकर गिरने से बिजली, पेयजल आपूर्ति के साथ ही यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो गई थी।