गोरखपुर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तो कम हुई है। लेकिन मौतों की संख्या रूक नहीं रही है। शनिवार को जहां 24 घंटे में 37 संक्रमित मिले हैं। वहीं, दो संक्रमितों की मौत भी हुई है। इनमें एक गोरखपुर, एक बिहार की महिला शामिल हैं। इसके बाद से जिले में संक्रमितों की संख्या 19277 पहुंच गई है। इनमें 314 की मौत हो चुकी है। 18451 ठीक हो चुके हैं। जबकि एक्टिव केस 512 रह गए हैं।
जानकारी के मुताबिक शहर में संक्रमण का दायरा कम हो गया है। शहर की बात करें तो केवल 14 नए मरीज मिले हैं। इनमें शाहपुर चार, कैंट सात, कोतवाली एक और तिवारीपुर में दो मरीज मिले हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
यहां 18 मरीज मिले हैं। इनमें गोला, सजहनवां, गगहा, उरुवा में एक-एक, खोराबार छह, चरगांवा पांच और भटहट में तीन मरीज मिले हैं। संक्रमितों में पिछौरा का दो साल का मासूम, फर्टिलाइजर के दो कर्मी, कूड़ाघाट में एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं।
इनमें एक चार का मासूम बच्चा भी पॉजिटिव मिला है। इनके अलावा कौंवाबाग बिछिया में एक ही परिवार के दो लोग संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कराई जा रही है। संक्रमण की रफ्तार काफी कम हो गई है।
दो की बीआरडी में मौत
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पिछले 24 घंटे के अंदर दो संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें एक बिहार के सिवान खोड़िया बारीकी 71 साल की महिला और जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के घोड़ादेउर के गांव का 60 साल का बुजुर्ग शामिल हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बताया कि दोनों की स्थिति पहले से ही खराब थी। इसकी वजह से मौत हुई है। दोनों का शव कोविड प्रोटोकॉल के तहत परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।