गोरखपुर विश्वविद्यालय स्थित महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ की ओर से दो दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन रविवार से किया गया है। संयोजक प्रो. रविशंकर सिंह ने बताया कि नाथ पंथ का सामाजिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक आयाम विषय पर वेबिनार होगा। उद्घाटन राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह करेंगे।
इस दौरान बतौर विशिष्ट अतिथि जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज भी रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. वीके सिंह करेंगे। इसके अलावा प्रो. बलवंत शांतिलाल, प्रो. हरिकेश सिंह, प्रो. प्रकाश खड़गे, डॉ. महेंद्र सिंह तंवर, डॉ. प्रफुल्ल कुमार नाथ, प्रो. डीआर रामाकृष्ण, प्रो. यूपी सिंह, डॉ. एस के जोगी, डॉ. सुशील चंद्रा सहित देश के विभिन्न प्रांतों के विद्वान ऑनलाइन जुड़कर विचार रखेंगे।