फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर में मिले दो पॉजिटिव, सात लोगों ने कोरोना को दी मात

Wed, 04 Nov 2020 06:24 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

संतकबीरनगर में बुधवार को आई रिपोर्ट में जिले में दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पूर्व में पॉजिटिव मिले सात लोग ठीक हुए हैं। इसके अलावा 1657 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 2984 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 42 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि बुधवार को दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमें हैंसर बाजार ब्लॉक क्षेत्र में एक शख्स पॉजिटिव मिला है। जबकि दूसरा शख्स दूसरे जिले का रहने वाला है।

पूर्व में पॉजिटिव मिले सात लोग स्वस्थ हुए हैं। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2984 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 42 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 47 लोग एक्टिव हैं। 2895 लोग ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन


1657 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 2244 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हों, वे खुद अपनी जांच करा लें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें