फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज जिले के लिए आई राहत की खबर, कोरोना के चार मरीज हुई स्वस्थ

Mon, 25 May 2020 10:03 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बीच सोमवार को सुखद संदेश आया है। कोरोना से पीड़ित चार मरीजों को स्वास्थ होने की रिपोर्ट आई है। ऐसे में अब जिले में एक्टीव केस संख्या घटकर 32 हो गई है।
विज्ञापन


जिले में कोरोना से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 11 हो गई है। वहीं जिले से हर रोज जांच के लिए नमूना भेजा जाता है। साथ ही हॉटस्पॉट गांवों में सैनिटाइजेशन एवं लोगों की स्क्रीनिंग हर रोज की जा रही है। अब तक कुल केस 44 हैं। इसमें ग्यारह लोग स्वस्थ हो चुके हैं। साथ ही एक व्यक्ति की मौत हुई है।

जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल  कुमार ने बताया कि दो कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से डिस्चार्ज किया जा चुका है, जिसमें एक व्यक्ति फरेंदा क्षेत्र का है, दूसरा बृजमनगंज क्षेत्र का निवासी है। इस प्रकार अब ठीक होकर डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 13 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें