फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: गोरखपुर वासियों को मिला ये खास सौगात, नहीं होगी किसी को परेशानी

Sat, 30 May 2020 12:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • गोरखपुर को दो और सीएनजी पंप की सौगात
  • संतकबीरनगर और कुशीनगर को भी एक-एक नया पंप मिला
  • पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान ने सादे कार्यक्रम में किया उद्घाटन
विज्ञापन
बीपीसीएल सीएनजी पेट्रोल पंप। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में सीएनजी वाहनों का प्रयोग करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें सीएनजी पंप पर लंबी लाइन लगाने की समस्या से शीघ्र छुटकारा मिल जाएगा। पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से देश को 56 सीएनजी पंप की सौगात दी है।  इनमें गोरखपुर को दो, संतकबीरनगर और कुशीनगर को एक-एक सीएनजी पंप मिला है।

विज्ञापन


टोरेंट गैस के कार्यकारी निदेशक नरेंद्र कुमार के मुताबिक शुक्रवार को 56 सीएनजी स्टेशनों का शुभारंभ हुआ है। उनमें 21 टोरेंट गैस के हैं। इनमें 10 स्टेशन उत्तर प्रदेश में खोले गए हैं। उन्होंने बताया कि गोरखपुर, कुशीनगर एवं संतकबीरनगर में फिलहाल 6 सीएनजी स्टेशन पहले से सेवाएं दे रहे हैं। 30 जून, 2021 तक 13 सीएनजी स्टेशन खोलने का लक्ष्य है।

विज्ञापन

नए खुले सीएनजी स्टेशन

  • गुप्ता ऑटोमोबाइल, सहजनवां
  • ओम ऑटोमाबाइल, गोरखपुर
  • शेखर फिलिंग स्टेशन, संत कबीरनगर
  • श्रीराम फिलिंग स्टेशन, कुशीनगर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें