फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सड़क हादसों में दो बच्चों की मौत, एक गंभीर

Tue, 19 Apr 2022 11:14 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गगहा में पिकअप से कुचलकर मासूम बच्चे की जान चली गई और चालक पकड़ा गया। वहीं बड़हलगंज में अज्ञात वाहन की ठोकर से 12 वर्षीय बालिका की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक शिवा। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में सोमवार को जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए तीन सड़क हादसों में एक मासूम समेत दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है। बच्चों की मौत से उनके घरों में मातम छाया है।

विज्ञापन


गगहा प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के गजपुर कस्बे के बघेल टोला में सोमवार सुबह दो साल के मासूम बच्चे शिवा की पिकअप से कुचलकर मौत हो गई। वह घर के बाहर ही खेल रहा था। हादसे के बाद ग्रामीणों ने पिकअप चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया। चालक गगहा के ऊंचेर निवासी जमशेद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक, बघेल टोला निवासी सुनील कन्नौजिया हलुआई का काम करते हैं। उनका सबसे छोटा बेटा शिवा घर के बाहर खेल रहा था। घर के बगल से इंटरलॉकिंग सड़क गुजरी है। बच्चे की मां ममता पशुओं को चारा पानी दे रहीं थीं।
विज्ञापन


मां ममता के अनुसार, आर-ओ पानी का वितरण करने वाली पिकअप गाड़ी सड़क से उतरकर घर के द्वार पर आ गई। बेटा शिवा उसी दौरान पहिए के नीचे आ गया। बच्चे के सिर पर पहिया चढ़ने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत से माता-पिता गहरे सदमे में है।

इस संबंध में चौकी प्रभारी गुफरान अहमद ने बताया कि पिकअप चालक जमशेद को हिरासत में ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। जमशेद के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस मिला है। शिवा तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटा था। मौत के बाद से ही घर में मातम छाया है। बेटे की मौत से सदमे में आकर मां बेहोश हो जा रही है। आसपास के लोग किसी तरह से उन्हें संभाल रहे हैं।

बड़हलगंज प्रतिनिधि के अनुसार इलाके के सिधुआपार गांव के सामने सामान लेकर आ रही बच्ची को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। हादसे में बालिका की मौत हो गई। मृतक की पहचान करवनिया निवासी आंचल (12) के रूप में हुई है। आंचल की मौत से पिता राजेश प्रसाद का रो-रोकर हाल बुरा है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह किराने की दुकान पर सामान लेने गई थी। सामान लेकर वापस आते हुए सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ठोकर मारकर फरार हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

बड़हरिया प्रतिनिधि के अनुसार, पिपराइच इलाके के बेला कांटा चौराहे पर सोमवार को कार और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, गौरा गांव निवासी विश्वनाथ (22) सोमवार सुबह बाइक से बेलाकांटा जा रहे थे। रास्ते में कार से टक्कर हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार चालक को भी चोट आई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें