फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पोखरे में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत, गांव में मचा कोहराम

Tue, 20 Jul 2021 09:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

चिलुआताल के परमेश्वरपुर की घटना, गांव के बच्चे गए थे नहाने
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के परमेश्वरपुर गांव के टोला बढ़नी में मंगलवार को पोखरे में नहा रहे दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें पोखरे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल थाना क्षेत्र के ग्रामसभा परमेश्वरपुर टोला बढ़नी निवासी राजू शर्मा का 12 साल का बेटा पृथ्वीराज और राजाराम गुप्ता का 13 साल का बेटा संदीप हादसे का शिकार हुए हैं। पृथ्वीराज के पिता राजू शर्मा मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। उनके दो पुत्रों में पृथ्वीराज बड़ा था। वहीं संदीप अपने तीन भाइयो में सबसे छोटा था।

मंगलवार की सुबह दस बजे दोनों बच्चे गांव के अन्य बच्चों के साथ सीवान के पोखरे में नहाने गए थे। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए। अन्य बच्चों ने उन्हें डूबता देख शोर मचाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को पोखरे से बाहर निकाला। परिजन उनको मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।  मौत की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


दो महीने के भीतर इस तरह की चौथी घटना
पिछले दो महीने के भीतर पोखरे या पानी से भरे गड्ढे में नहाने के दौरान बच्चों के डूबने की यह चौथी घटना है। रविवार को सहजनवां इलाके में दो बच्चों की डूबने से मौत हुई थी। इसके पहले खजनी में तीन बच्चे डूबे थे। सुमेरसागर ताल में भी एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें