फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पशु तस्करों ने की फायरिंग...दरोगा के कान के पास से निकली गोलीस दो गिरफ्तार; तमंचा-कारतूस बरामद

Sun, 16 Nov 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोली दरोगा आदर्श पांडेय के कंधे के पास से गुजर गई। इसके बाद बाइक चला रहा युवक भी उठकर पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। यह गोली प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह के कान के पास से निकल गई। पुलिस टीम ने भाग रहे दोनों युवकों को दबोच लिया।
विज्ञापन
पकड़े गए पशु तस्कर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिपराइच में पशु तस्करी का विरोध करने पर छात्र की हत्या के बाद पुलिस ने अभियान चलाकर कार्रवाई तेज कर दी है। गुलरिहा पुलिस ने शुक्रवार रात बांसस्थान के पास वाहन चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में दो पशु तस्करों को दबोच लिया। दोनों पर आरोप है कि वे हिस्ट्रीशीटर सतीश यादव के गिरोह के लिए पशुओं व रास्तों की रेकी करते थे।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के धनहा थाना क्षेत्र के तमकुहा निवासी हिमांशु यादव और कुशीनगर के सेवरही व खड्डा थाना क्षेत्र के गैंगस्टर सूचीबद्ध सनोज कुशवाहा के रूप में हुई। पकड़े गए आरोपियों के पास से दो तमंचे, दो कारतूस व दो खोखा बरामद किए गए हैं। दोनों को शनिवार को जेल भिजवा दिया गया। पुलिस भागे हुए मुख्य आरोपी सतीश यादव की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात गुलरिहा पुलिस बांसस्थान के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि बाइक से दो संदिग्ध व्यक्ति पशु तस्करों के लिए रेकी करने पहुंचने वाले हैं।

इस पर पुलिस बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग करने लगी। तभी एक बाइक सवार दो युवक उधर से गुजरे। पुलिस को देखकर घबराहट में बाइक समेत गिर गए। पकड़े जाने के डर से पीछे बैठे युवक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

गोली दरोगा आदर्श पांडेय के कंधे के पास से गुजर गई। इसके बाद बाइक चला रहा युवक भी उठकर पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। यह गोली प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह के कान के पास से निकल गई। पुलिस टीम ने भाग रहे दोनों युवकों को दबोच लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि खड्डा थाने में सनोज के खिलाफ हत्या की कोशिश, दुष्कर्म, जालसाजी समेत कई गंभीर केस दर्ज हैं।

दोनों आरोपियों ने बताया कि वे गोवंश और आवाजाही वाले मार्गों की रेकी करने आए थे ताकि रात में आसानी से पशुओं को उठा ले जाएं। आरोपियों ने यह भी कबूला कि वे इससे पहले भी कई बार गोवंश तस्करी के लिए इलाके की रेकी कर चुके हैं: रवि सिंह, सीओ कैंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें