फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुआवजा व नौकरी की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े दो भाई, सीएम को बुलाने की बात पर अड़े

Wed, 06 Jan 2021 07:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
Kushinagar news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां माता-पिता की हत्या के बाद प्रशासन ने वादे के मुताबिक मदद नहीं पहुंचाई तो दो भाई हाथ में तिरंगा लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गए। अब वे मुख्यमंत्री को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन


मामला कुशीनगर जिले के सियरहा परसौनी गांव में बीते अक्तूबर में बुधन व उनकी पत्नी सनकेशिया की गांव के ही एक व्यक्ति ने हत्या कर दी थी। बुधन के बेटे भीम व अर्जुन बुधवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे तहसील परिसर में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए।

टंकी की रेलिंग पर बैनर टांगकर खड़े इन भाइयों को देखते ही परिसर व आसपास अफरा तफरी मच गई। लोगों ने बात करने का प्रयास किया तो दोनों भाइयों ने बताया कि अपने माता-पिता की हत्या के मामले में प्रशासन से 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, दोनों भाइयों को सरकारी नौकरी, आवासीय पट्टा की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसकी जानकारी पर एसडीएम एआर फारूकी, सीओ फूलचंद कन्नौजिया, एसओ तरयासुजान धर्मेंद्र सिंह कई थानों की पुलिस, अग्नि शमन दस्ता एवं एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने जन प्रतिनिधियो के सहयोग से दिन भर दोनों भाइयों की मान मन्नौवल की। लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं हैं।

शाम को इन भाइयों ने मुख्यमंत्री को मौके पर बुलाने की मांग की। अभी दोनों भाई टंकी पर चढ़े हुए हैं। प्रशासन ने इनके परिजनों व ग्रामीणों को भी बुलाकर समझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों भाइयों को नीचे उतारने में सफलता नहीं मिली है।

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.comअमर उजाला गोरखपुर के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें