फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रह-चाल : बुध ने किया मकर राशि में प्रवेश, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा कैसा असर

Wed, 06 Jan 2021 04:52 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
बुध ग्रह ने मकर राशि में प्रवेश कर लिया है। यह 25 जनवरी तक इसी राशि में रहेंगे। ग्रहों की राशि परिवर्तन से लोगों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में इस परिवर्तन का भी लोगों के जीवन पर अवश्य प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, इस ग्रह परिवर्तन से सीने में तकलीफ, व्यावसायिक समस्याएं एवं पैतृक समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं इस ग्रह परिवर्तन का कैसा पड़ेगा राशियों पर असर।
विज्ञापन


मेष : चर्म रोग एवं सीने से संबंधित समस्या हो सकती है, व्यावसायिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी।
वृषभ : व्यावसायिक सुधार होगा, प्रेम की स्थिति अच्छी होगी, स्वास्थ्य औसत रहेगा।
मिथुन : स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता, प्रेम व व्यवसाय अच्छा रहेगा।
कर्क : जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, व्यावसायिक स्थिति अच्छी रहेगी।
सिंह : गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी, चर्च एवं नसों से संबंधित समस्या हो सकती है।
कन्या : स्वास्थ्य खराब हो सकता है, भावनाओं में बहकर निर्णय न लें, भूमि, भवन वाहन की खरीदारी संभलकर करें।
तुला : मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, सीने में समस्या हो सकती है, गृह कलह हो सकता है।
वृश्चिक : पराक्रम बढ़ेगा, ज्ञान की प्राप्ति होगी, भाई-बहन से लाभ मिल सकता है।
धनु : जुबान पर नियंत्रण रखना होगा, पूंजी का निवेश न करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।
मकर : व्यावसायिक स्थिति अच्छी होगी, ज्ञान की प्राप्ति हो सकती है। चालाकी न करें नहीं तो छवि खराब हो सकती है।
कुुंभ : प्रेम और संतान पक्ष से दूरी आ सकती है, मन परेशान रहेगा, खर्चे से परेशान हो सकते हैं।
मीन : व्यावसायिक लाभ मिलेगा, आय के स्रोत बढ़ेंगे, स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें