फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कुशीनगर में कार और मोटरसाइकिल की टक्कर, दो की मौत

Mon, 07 Dec 2020 01:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। यहां पटहेरवा क्षेत्र के नरायनपुर कोठी में बीती रात लग्जरी कार व बाइक की भिड़ंत में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन


एक मृतक शंकर पट्टी निवासी बताया जाता है जिसके भाई की तिलक थी जबकि दूसरा उसका रिश्तेदार रामकोला थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जाता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर दुर्घटना ग्रस्त कार व बाइक कब्जे में लिया है।

बताया जा रहा है कि नरायनपुर कोठी में बीती रविवार की रात करीब बारह बजे एक लग्जरी कार बघौच घाट की तरफ जा रही थी। उसी दौरान एक बाइक सवार दो लोग बघौच घाट की तरफ से आ रहे थे कि अचानक बीच सड़क पर कुत्ता आ गया।
विज्ञापन


इस बीच दोनों गाड़ियां अनियंत्रित हो गईं और आपस में ही भीड़ गई। जिससे बाइक सवार विशाल सिंह (21) गांव शंकर पट्टी थाना पटहेरवा व राकेश पटेल (21) गांव धुवां टिकर थाना रामकोला की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कुत्ते की भी मौत हो गई।

बताया जाता है कि मृतक विशाल सिंह के भाई की तिलक आई थी, जिसके चलते यह दोनों लोग किसी कार्य से बघौच घात गए व घर के लिए लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें