फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 11 Sep 2020 04:37 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

महराजगंज में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को दोपहर घर से बाहर गई किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। बुधवार की दोपहर को श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र की एक किशोरी गांव के बाहर स्थित नहर की तरफ गई थी। नहर पर पहले से मौजूद दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया।

विरोध करने पर उसे बुरी तरह से पिटा और उसका मुंह दबाकर गन्ने के खेत में ले गए जहां बारी-बारी दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के बेहोश हो जाने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। लगभग एक घंटे के बाद होश आने पर लड़की अपने घर पहुंची और अपने दादी को आपबीती बताई।
विज्ञापन


पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें