फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रेन में चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Sat, 11 Feb 2023 10:57 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

प्रभारी निरीक्षक जीआरपी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रेन के एसी कोच, स्लीपर में चोरी करने वाले गिरोह के बारे में जानकारी मिली थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। तभी जरिए मुखबिर सूचना मिली कि प्लेटफार्म नंबर 9 पर चार लोग चोरी की साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीआरपी ने प्लेटफार्म नंबर 9 से शुक्रवार को ट्रेन में चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी के छह मोबाइल फोन, एक टेबलेट बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान शाहपुर के बशारतपुर निवासी आयुष और सहजनवां के डुमरी निवासी सुशील कुमार के रूप में हुई। आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों का भी नाम बताया है जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है।

प्रभारी निरीक्षक जीआरपी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रेन के एसी कोच, स्लीपर में चोरी करने वाले गिरोह के बारे में जानकारी मिली थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। तभी जरिए मुखबिर सूचना मिली कि प्लेटफार्म नंबर 9 पर चार लोग चोरी की साजिश रच रहे हैं। इस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और दो आरोपियों को पकड़ लिया, लेकिन दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में लगी है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

चौरीचौरा में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी

चौरीचौरा इलाके के रेलवे स्टेशन के समीप बंद घर का चोरों ने बृहस्पतिवार रात में ताला तोड़कर चोरी करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा रेलवे स्टेशन के पास अब्दुल्ला का मकान है। जिसमें उनके दामाद परवेज परिवार के साथ रहते हैं। पांच फरवरी को परवेज परिवार के साथ सीतापुर गए है।

चोरों ने घर का मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुसकर लोहे की अलमारी का लॉक तोड़कर उसमे रखा सामान उठा ले गए। चोरों ने तीन दरवाजो का भी ताला तोड़कर पूरे घर को खंगाल डाला है। परवेज चोरी की सूचना पाकर सीतापुर से आ रहे हैं। उनके आने के बाद ही पता चल पाएगा कि घर से चोर कितने का सामान ले गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें