फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शादी के लिए अपहरण करने के दो आरोपी गिरफ्तार, एकतरफा प्यार में किया था वारदात

Sat, 19 Aug 2023 02:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि युवती की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी, जिन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में झंगहा इलाके के ब्रह्मपुर के पास रहने वाली एक युवती से एक तरफा प्यार करने वाले सिरफिरे ने दोस्त के साथ उसका अपहरण कर लिया। आरोप है कि चाकू दिखाकर मुंह दबाकर अपहरण करने के बाद अपने घर लेकर चला गया। पुलिस ने 13 अगस्त को युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजे गए। आरोपियों की पहचान देवरिया के गौरीबाजार के कालाबन निवासी अर्पित कुमार और चोरीचौरा के महदेवा निवासी मुमताज के रूप में हुई।

जानकारी के मुताबिक, युवती ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि अर्पित उसके घर के पास दुकान चलाता है। चार अगस्त को वह शौच के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान अर्पित अपने दोस्त मुमताज के साथ आया और शादी करने का दबाव बनाने लगा। शादी से इन्कार करने पर उसने चाकू निकाल लिया और मुंह दबाकर बोला कि अगर शादी नहीं करोगी तो हत्या कर दूंगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: इंटरनेट स्लो के बहाने लोगों को ठगते थे जालसाज, कराया था कंपनी का फर्जी रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन


इसके बाद अर्पित ने कार में जबरन बैठा लिया और अपने घर चला गया। वहां पर अर्पित के पिता ने सारी बात जानी तो उन्होंने युवती के भाई को फोन पर सूचना दी। इसके बाद भाई किसी तरह से युवती को घर ले गया। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि युवती की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी, जिन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें