पैर में रस्सी से बांध कर चरस ले जा रहे थे तस्कर।
- फोटो : अमर उजाला।
भारत नेपाल सीमा बीरगंज में नेपाल पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब पांच किलो चरस बरामद किया है। युवक चरस भारत के दिल्ली शहर में पहुंचाने जा रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह नेपाल बीरगंज पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक चरस की खेप लेकर दिल्ली जाने की योजना में हैं। सूचना के बाद नेपाल पुलिस सीमावर्ती क्षेत्र में गस्त तेज कर दिया।
इस दौरान पगडंडियों से पैदल नेपाल से भारत जाने के दौरान संदेह होने पर पुलिस ने युवकों को रोक लिया और जांच किया तो उनके पैर में रस्सी से बांध कर रखा हुआ चरस बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर चार किलो नौ सौ ग्राम पाया गया।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि चरस को दिल्ली पहुंचाने जा रहे थे। परसा नेपाल पुलिस निरीक्षक राजेसराज पूरी ने बताया कि अभिषेक श्रीवास्तव और धीरज पटेल निवासी बीरगंज नेपाल को चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।