फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपये हड़पने के दो आरोपी गिरफ्तार, साथियों संग मिलकर की थी वारदात

Fri, 02 Dec 2022 01:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

शाहपुर के बशारतपुर निवासी अशोक सिंह ने 25 सितंबर 2022 को तीन नामजद लोगों पर केस दर्ज कराया था। अशोक ने तहरीर में लिखा है कि मेडिकल कॉलेज के संविदा कर्मचारी अंबुज कुमार से मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृह मंत्रालय में खुद की पैठ बताकर नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये हड़पने के आरोप में मेडिकल कॉलेज के संविदा कर्मी अंबुज कुमार व सूर्य प्रताप मल्ल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर  नौकरी के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपये की वसूली की है। शाहपुर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया।

विज्ञापन


आरोपी अंबुज कैंपियरगंज के लक्ष्मीपुर प्रथम व सूर्य प्रताप मल्ल जंगल कौड़िया का मूल निवासी है। जानकारी के मुताबिक, शाहपुर के बशारतपुर निवासी अशोक सिंह ने 25 सितंबर 2022 को तीन नामजद लोगों पर केस दर्ज कराया था। अशोक ने तहरीर में लिखा है कि मेडिकल कॉलेज के संविदा कर्मचारी अंबुज कुमार से मुलाकात हुई थी।

घर पर आते-जाते उसने पत्नी को बताया कि उसका एक शमशाद उर्फ गुरुजी नाम का मित्र है, जिसकी गृह मंत्रालय में काफी पैठ है। उसकी मदद से आपके बेटे की नौकरी लग जाएगी। इसके बाद उसने कई लोगों से संपर्क किया और कई हिस्सों में दस लाख रुपये से अधिक वसूल लिया। बाद में वह आनाकानी करने लगा।
विज्ञापन


उसने एक कूटरचित दस्तावेज भी तैयार करके दिया था और इसकी मदद से लखनऊ में नौकरी की बात कही थी। वहां पर जाने पर जालसाजी की जानकारी हुई थी। पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें