फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पुलिस ने बृहस्पतिवार को अंतरजनपदीय एटीएम कार्ड चोरी व साइबर ठगी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से श्यामदेउरवा पुलिस ने 45 हजार रुपये नकद, 34 विभिन्न कंपनियों के एटीएम कार्ड, दो मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की है। दोनों आरोपी गोरखपुर के निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार पासवान और संदीप पासवान निवासी मोहरीपुर थाना चिलुआताल, गोरखपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन



शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आरोपी महराजगंज, गोरखपुर और कुशीनगर जनपदों में एटीएम कार्ड चोरी करते थे और भोले-भाले लोगों की मदद करने के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपये निकाल लेते थे। गिरोह के गुर्गे पहले एटीएम केंद्रों की रेकी करते थे और फिर मौका पाकर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि संदेह से बचने के लिए आरोपी घूम-घूमकर सामान बेचने का काम करते थे। गिरोह पिछले चार महीनों से सक्रिय था और बीते दो महीनों में लगातार वारदातों को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें