फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राजघाट इलाके में मिले फरार दो बाल अपचारी, एक की तलाश जारी- नेपाल भागने की थी सूचना

Sat, 31 Aug 2024 09:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 सूर्यकुंड स्थित राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह से भागे दो अपचारियों को तिवारीपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार की सुबह राजघाट इलाके से अभिरक्षा में ले लिया। दोपहर बाद इन्हें बाल न्यायालय में पेश किया गया, जहां से संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया। महराजगंज के रहने वाले तीसरे अपचारी की तलाश चल रही है।

विज्ञापन


27 अगस्त की भोर में राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह की सीढ़ी के गेट का ताला तोड़कर तीन अपचारी छत के रास्ते भाग गए थे।

विज्ञापन

सीसीटीवी( सांकेतिक) - फोटो : प्रतीकात्मक
सुबह आठ बजे गिनती के समय मामले की जानकारी होने पर सहायक अधीक्षक ने तिवारीपुर थाने में तीनों अपचारियों व सुरक्षा में तैनात रहे दो होमगार्ड के विरुद्ध केस दर्ज कराया।

सीसीटीवी कैमरा फुटेज व सर्विलांस की मदद से पुलिस ने शुक्रवार को लूट के मामले में निरुद्ध चौरीचौरा के एक अपचारी व कैंपियरगंज क्षेत्र के एक अपचारी को अभिरक्षा में ले लिया। महराजगंज के रहने वाले तीसरे अपचारी की तलाश चल रही है। सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी ने बताया कि तीसरे अपचारी को भी जल्द अभिरक्षा में ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें