फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में मिले 29 कोरोना संक्रमित, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 2146

Fri, 28 Aug 2020 05:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
Corona in india - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर जिले में शुक्रवार को 29 कोरोना संक्रमित मिले हैं। लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद सभी को महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। जिले में अब तक 2146 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 1590 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि 536 का इलाज चल रहा है और अब तक कोरोना संक्रमण से 20 की जान जा चुकी है।

विज्ञापन


जिले में कोरोना संक्रमण की दर तेजी से बढ़ रही है। आए दिन जिले में संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक मरीज बर्डपुर और मिठवल ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए। इनमें बर्डपुर ककरहवा में तीन, बर्डपुर दो, मधुबेनिया और बुझोली में एक-एक कोरोना संक्रमित पाए गए।

इसी तरह मिठवल ब्लॉक के मिठवल बाजार में छह और भतिजवापुर गांव में एक संक्रमित मरीज पाया गया। बढ़नी के खजुरिया शर्की और झोरा बढ़नी में एक-एक संक्रमित पाए गए। डुमरियागंज के परसा जमाल गांव में एक, धनकारपुर एक और एलआईसी ऑफिस में दो संक्रमित पाए गए। खेसरहा के घोलगाढ़ा में एक संक्रमित मरीज पाया गया।
विज्ञापन


लोटन के पीकापुर और घरीची में एक-एक संक्रमित पाए गए। नौगढ़ के देवरिया गांव में एक मरीज मिला। शोहरतगढ़ शिवबाबा रोड और गुजरौलिया गांव में एक-एक मरीज मिले। उसका ब्लॉक के मिशन कंपाउंड और एलआईसी ऑफिस में एक-एक संक्रमित मिले। इसके अलावा अन्य मरीज पाया गया। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 29 संक्रमित पाए गए थे। उन्हें महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें