गोरखपुर से बहराईच जा रहे थे कार सवार।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में नेशनल हाइवे स्थित टेमा रहमत चौराहें पर शुक्रवार की सुबह चलती कार में आग लग गई। कार में सवार दो सगे भाई किसी तरह से कार रोककर बाहर निकले। जिससे उनकी जान बच सकी। कार सवार गोरखपुर से बहराईच जा रहे थे।
गोरखपुर शहर के राजनगर कालोनी निवासी 55 वर्षीय गिरेंद्र पांडेय और उनके भाई 50 वर्षीय घनश्याम पांडेय कार से बहराईच जिला जा रहे थे। अभी वह टेमा रहमत चौराहे के करीब पहुंचे ही थे कि उनकी कार में अचानक आग लग गई।
कार से आग की लपटे निकलने लगी। किसी तरह से कार को रोककर दोनों भाई बाहर निकले। सूचना पर पहुंची कांटे चौकी पुलिस के सिपाहियों ने बालू डालकर कार में लगी आग को बुझाने का कार्य किया, पर आग नहीं बुझी।
सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कार में लगी आग पर काबू पाया। जबकि आग बुझाते तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।