वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। कुल 22 दरागाओं का तबादला कर दिया गया। इनमें वर्ष 2023 बैच के 12 दरोगाओं को पहली बार पुलिस चौकियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी आदेश के अनुसार, दरोगा ओम प्रकाश गुप्ता को पुलिस लाइन से एसएसपी कार्यालय में पीआरओ बनाया गया है। राजेंद्र कुमार को पीपीगंज थाने से धर्मशाला चौकी, आभाश मिश्र को सहजनवा से जंगल कौड़िया चौकी, रजनीश मिश्र को चौरीचौरा से डुमरीखास चौकी व अनीश सिंह को पिपराइच से बैलो चौकी भेजा गया है।
आदित्य उपाध्याय को रहमतनगर चौकी से जंगल धूसड़ चौकी, आनंद उपाध्याय को रामगढ़ताल से रहमतनगर चौकी, शशिकिरण सिंह को पटनाघाट से कौवाबाग चौकी और रजत त्रिपाठी को गोरखनाथ से नथमलपुर चौकी का प्रभार सौंपा गया है।
इसी तरह आलोक शुक्ल को बेलघाट से एयरफोर्स चौकी, अनूप सिंह को पुलिस लाइन से गजपुर चौकी, देशराज सरोज को तिवारीपुर से पादरी बाजार चौकी, पंकज कुमार को रामगढ़ताल से सूर्यविहार चौकी, आदर्श पांडेय को गुलरिहा से घघसरा चौकी, अंकुर सिंह को चौरीचौरा से बरही चौकी, आशुतोष वर्मा को राजघाट से चीनीमील चौकी, शालिनी पांडेय को कोतवाली से जाफरा बाजार चौकी, जय प्रकाश त्रिपाठी को खोराबार से पटनाघाट चौकी, हरिओम सिंह को रामगढ़ताल से नौकायान चौकी व राजेन्द्र सिंह को बेलघाट से हरनही चौकी भेजा गया है।