फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल की मौत का मामला: युवा विज्ञानी की मौत मामले में आए शिक्षकों के नाम, परिवार ने लगाए इन 3 लोगों पर आरोप

Sat, 18 Jul 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

राहुल की मां और बहन ने दो शिक्षा संस्थानों के प्रोफेसर और कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घरवालों का कहना है कि राहुल पिछले कई महीनों से मानसिक दबाव और प्रताड़ना का सामना कर रहे थे। उन्होंने कुछ लोगों से जान का खतरा होने की आशंका भी जताई थी।
विज्ञापन
मृतक राहुल सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवा विज्ञानी राहुल सिंह की लखनऊ के एक होटल में हुई संदिग्ध मौत के मामले में जांच का दायरा बढ़ गया है। मामले में दो शिक्षा संस्थानों के दो वरिष्ठ शिक्षकों समेत चार लोगों के नाम सामने आने से शिक्षा संस्थानों में चर्चा तेज हो गई है।

विज्ञापन


राहुल की मां और बहन ने दो शिक्षा संस्थानों के प्रोफेसर और कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घरवालों का कहना है कि राहुल पिछले कई महीनों से मानसिक दबाव और प्रताड़ना का सामना कर रहे थे।

उन्होंने कुछ लोगों से जान का खतरा होने की आशंका भी जताई थी। परिजन राहुल के सोशल मीडिया पर किए गए कथित पोस्ट और एक वीडियो का भी हवाला दे रहे हैं। उनका कहना है कि इन सामग्रियों में राहुल ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी और कुछ लोगों का जिक्र किया था।
विज्ञापन


हालांकि वायरल हो रहे पोस्ट और वीडियो की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इनकी सत्यता और पूरे मामले से इनके संबंध की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें